इंदिरापुरम। नीतिखंड-2 की प्रगति लेन कॉलोनी स्थित तीन मंजिला इमारत में मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। हादसा भूतल पर हुआ। आग की लपटें उठते ही अन्य तलों पर रहने वाले लोग तो किसी तरह जान बचाकर इमारत से निकल गए, लेकिन तीसरे तल पर रहने वाले बुजुर्ग दंपती समेत परिवार के नौ सदस्य फंस गए। करीब 40 मिनट तक बुजुर्ग दंपती, तीन बच्चे व अन्य लोग दहशत में रहे। दमकल टीम ने बालकनी का जाल काटकर उनको बाहर निकाला। इसी बीच दमकल की अन्य टीमों ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल रहा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि वैशाली फायर स्टेशन पर सूचना मिली थी कि लेन नंबर 15 स्थित बैकुंठम अपार्टमेंट में आग लग गई है। तत्काल 22 हजार और 14 हजार लीटर क्षमता के दो दमकल वाहन मौके पर भेजे गए। दो टीमों ने इमारत में लगी आग बुझाना शुरू किया। साथ ही तीसरी मंजिल के पिछले हिस्से में फंसे परिवार को एक टीम रेस्क्यू करने पहुंची। तीसरी मंजिल की बालकनी के ऊपर छत की तरफ लगे लोहे के जाल को काटने के बाद चहारदीवारी तोड़कर सीढ़ी से फंसे हुए परिवार को ऊपर पहुंचाया गया। इसके बाद सभी को पड़ोस में बनी इमारत की छत के रास्ते बाहर निकाला किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि तीनों मंजिल पर मनोज और उनकी पत्नी रोशनी घरेलू सहायक का काम करते हैं। दोनों बच्चों के साथ भूतल पर रहते हैं। दोपहर में रोशनी खाना बना रही थी, तभी सिलिंडर में लीकेज से आग लग गई। रोशनी ने ऊपर रहने वाले लोगों को इसकी सूचना दी। पहली मंजिल के लोग नीचे उतर आए, लेकिन तीसरी मंजिल पर रहने वाला परिवार फंस गया। दमकल अधिकारियाें ने बताया कि हादसे के दौरान एक बड़ा व एक छोटा घरेलू सिलिंडर फट गया। दूसरी मंजिल पर रहने वाला परिवार शहर से बाहर गया हुआ