फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: शालीमार गार्डन में चार मंजिला बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर लगी आग, दमकलकर्मी बुझाने में जुटे

Mon, 18 May 2026 09:01 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
धू-धूकर जलती बिल्डिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में एक इमारत में भयंकर आग लग गई है। यह घटना बिल्डिंग नंबर 815 की सबसे ऊपरी मंजिल पर हुई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। चार मंजिला भवन में आग पहले तीसरी मंजिल पर लगी थी। आग तेजी से फैलते हुए चौथी मंजिल तक पहुंच गई। चौथी मंजिल पर आग लगने के बाद एक सिलिंडर भी फट गया। सिलिंडर फटने से आग ने और विकराल रूप ले लिया। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें