फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बैंक के छत पर रखे जनरेटर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। मेन कस्बा रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के छत पर रखे जनरेटर में मंगलवार दोपहर आग लग गई। जनरेटर में आग लगते ही सभी कर्मी बैंक से बाहर आ गए। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। शाखा प्रबंधक अभिषित राठौर ने बताया कि बैंक की ऊपरी मंजिल पर जनरेटर रखा है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे जनरेटर में आग लग गई। आग की ऊंची ऊंची लपटे देख कर्मी बैंक से बाहर निकल आए। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं, घटना के दौरान मेन कस्बा रोड पर जाम की स्थिति भी बनी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें