वैशाली सेक्टर 1 की मार्केट में एक दुकान के अंदर रखें फ्रीजर के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम ने दुकान का शटर काटकर आग बुझाने का काम शुरू किया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सुबह 7 बजे डायल 112 के माध्यम से उन्हें सूचना मिली थी। मौके पर 4 गाड़ियों के साथ पहुंचकर आग बुझाने का काम किया। आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि आसपास की दुकानों में भी पहुंचने का खतरा बन गया था।
टीम ने तत्काल मार्केट के ऊपर रहने वाले लोगों को बचाते हुए कुछ देर में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। जनरल स्टोर की दुकान में रखा अधिकांश सामान जल गया। हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है।