फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बंद फैक्टरी में रखे स्क्रैप मटेरियल में लगी आग, पानी डालकर बुझाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी की छत पर रखे स्क्रैप मटेरियल में अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि दमकल विभाग को सूचना मिली थी कि ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र ए 4, प्लॉट नंबर ए 152 फैक्टरी की तीसरी मंजिल पर आग लगी है। सूचना पाकर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया था। फैक्टरी के बगल में घास और कबाड़ में आग पहुंच गई थी। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। सीएफओ ने बताया कि आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें