गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार में फर्नीचर एवं इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में देर रात अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग से चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से दो घंटे में आग पर काबू पाया।