फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सातवीं मंजिल पर चिकित्सक के फ्लैट में लगी आग, लाखों का सामन जलकर राख

Wed, 24 May 2023 12:36 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

शिवालिक टॉवर सोसायटी के सातवीं मंजिल पर चिकित्सक के फ्लैट की बालकनी में रखे फ्रिज व अन्य उपकरणों में मंगलवार दोपहर को आग लग गई। अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियों और सोसायटी के फायर फाइटिंग सिस्टम से फ्लैट में लगी आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवालिक टॉवर सोसायटी के सातवीं मंजिल पर चिकित्सक के फ्लैट की बालकनी में रखे फ्रिज व अन्य उपकरणों में मंगलवार दोपहर को आग लग गई। अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियों और सोसायटी के फायर फाइटिंग सिस्टम से फ्लैट में लगी आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण फ्रिज की वायरिंग में शार्ट सर्किट होना सामने आया है। इसी से फ्लैट के अंदर तक आग पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि शिवालिक टॉवर सोसायटी के सातवें मंजिल के फ्लैट संख्या 705 में नरेश डेन परिवार संग रहते हैं। फ्लैट पर मंगलवार दोपहर को उनकी बेटी और घरेलू सहायिका थी। करीब तीन बजे के आसपास फ्लैट के एक कमरे में धुंआ निकलने लगा। चिकित्सक की बेटी ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन धुआं होने के कारण दोनों शोर मचाते हुए घबराकर में फ्लैट से बाहर निकले। सोसायटी गार्ड व अन्य स्टाफ ने आग बुझाने का प्रयास करते हुए अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी। वैशाली स्टेशन पर करीब सवा तीन बजे आग लगने की सूचना पहुंचने पर दो गाड़ियां रवाना की गईं जबकि एक गाड़ी साहिबाबाद स्टेशन से बुलाई गई।


अग्निशमन टीम ने सोसायटी व अपने अग्निशमन संसाधनों से आग को बुझाना शुरू किया। उसके बाद टीम ब्रीथिंग शर्ट आदि उपकरणों की मदद से फ्लैट में प्रवेश किया। वैशाली स्टेशन प्रभारी कुंवर सिंह ने बताया कि करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से फ्लैट की बालकनी की तरफ रखा फ्रिज, ओवन, एसी, पंखा आदि सामान जलकर राख हो गया जबकि कमरों के बाहर बने डाइनिंग रूम का सामान भी जल गया। हालांकि दोनों कमरों तक आग नहीं पहुंची लेकिन तपन और धुएं से कमरे के सामान को भी नुकसान पहुंचा। आग लगने से बालकनी के तरफ का हिस्सा ही सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें