फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कूलर के गोदाम में लगी आग, आसपास के घरों तक पहुंची लपटें

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गर्मी बढ़ने के बाद शार्ट सर्किट से आग की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। शुक्रवार को विजयनगर के सेक्टर-9 में राशिद खाने के कूलर के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और आसपास के घरों तक आग की लपटें पहुंच गईं। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर एक घंटे में आग पर काबू पाया। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि राशिद खान ने अपने मकान में कूलर बनाने के लिए गोदाम बना रखा है। जहां उनका सामान रखा था। सुबह करीब पौने नौ बजे आग लगने की सूचना मिली। गोदाम में पहली से दूसरी मंजिल तक आग फैल गई। इतना ही नहीं कूलर में लगने वाली घास व अन्य सामान से आग तेजी से फैल गई और पड़ोस में सत्यनारायण श्रीवास्तव के मकान में आग की लपटें पहुंची गई। पड़ोसियों का भी घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सीएफओ का कहना है कि प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है। मकान में फैक्टरी संचालन करने के संबंध में कारखाना विभाग को लेटर लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें