फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गत्ता फैक्टरी में लगी आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर के बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेेत्र में अमित कुमार की गत्ता फैक्टरी में बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे भीषण आग लग गई। उस समय फैक्टरी में काम कर रहे तीन कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 11 फायर टेंडरों की मदद से दमकलकर्मियों ने आग को अन्य फैक्टरियों में पहुंचने से रोका। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि आग के भयानक रूप को देखते हुए गौतमबुद्धनगर, मेरठ और हापुड़ के फायर स्टेशनों से भी फायर टेंडर बुलाए गए। उन्होंने बताया कि आग की लपटे, काला धुआं बहुत ज्यादा होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी परेशानी हुई। सीएफओ ने बताया कि घटना में काफी नुकसान होना प्रतीत हो रहा है। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया जांच में शॉट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें