फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वॉक इन वुड्स रेस्त्रां में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। वैशाली सेक्टर-चार के वॉक इन वुड्स रेस्त्रां में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1:13 बजे शाॅर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। रसोई और अन्य जगह पर धुआं भरने से कर्मचारियों का दम घुटने लगा। दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। रेस्त्रां में धुआं भरने से दमकलकर्मी ऑक्सीजन सिलिंडर लगाकर भी अंदर नहीं घुस पाए। बाद में हथौड़े से दीवार तोड़ी और कटर मशीन से प्लास्टिक काटकर करीब दो घंटे में आग बुझाई।
विज्ञापन


वैशाली निवासी वेद बंसल का सेक्टर-चार की मार्केट में वॉक इन वुड्स के नाम से रेस्त्रां है। उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे स्टाफ कर्मी साफ-सफाई कर रहे थे। कुछ देर बाद रेस्त्रां में अंदर धुआं भरने लगा। किसी को कुछ समझ नहीं आया। सभी शाॅर्ट सर्किट मानकर उसे जांचने लगे। इस बीच अचानक आग की तेज लपटें उठती देखकर सभी डर गए। शुरुआत में उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब लपटें तेजी से फैलने लगीं तो वे बाहर की तरफ भाग गए और अग्निशमन विभिाग को सूचना दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर स्टेशन वैशाली से दो फायर टैंकर और टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसओ शेषनाथ यादव, फायरमैन उमाकांत शुक्ला, प्रह्लाद, जोगिंदर, विनय यादव, पीयूष और विजय ने होज पाइप बिछाकर फायर फाइटिंग का काम शुरू किया लेकिन रेस्त्रां में धुआं बहुत ज्यादा होने के कारण टीम जल्दी से अंदर नहीं घुस पाई। तब फायरमैन जोगिंदर यादव और पीयूष ने हथौड़े से दीवार तोड़ी जबकि अन्य फायरमैन ने कटर मशीन से प्लास्टिक और लकड़ी के अवरोध को काटा। उसके बाद टीम ने आग बुझाने का काम किया।
मार्केट में आग फैलने की आशंका पर पहुंची गाड़ियां
सीएफओ का कहना है कि आसपास की दुकानों में आग फैलने की आशंका पर परेशानी खड़ी हो गई थी। यूनिट फैलती आग को बुझाने के लिए हर तरह से काम कर रही थी लेकिन काफी देर तक स्थिति नियंत्रण में नहीं हो रही थी। इस पर अन्य दुकानों का सामान हटवाकर आग को नियंत्रण किया। करीब दो घंटे तक टीम कड़ी मशक्कत करती रही। इससे पहले घंटाघर कोतवाली, साहिबाबाद फायर स्टेशन से भी कुल सात गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग से रेस्त्रां में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें