फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: भोपुरा के एक गोदाम में भड़की आग, चारों तरफ फैला धुआं; इलाके में मच गया हड़कंप

Wed, 14 Oct 2026 05:05 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के साहिबाबाद में आज दो हादसे सामने आई। पहला हादसा कौशांबी में हुआ तो दूसरा भोपुरा में। जहां एक गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही अग्निशमन इकाई तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहिबाबाद फायर स्टेशन के कंट्रोल रूम को एक गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। यह आग राजीव कॉलोनी, लाल मार्केट, भोपुरा स्थित एक गोदाम में लगी थी। सूचना मिलते ही अग्निशमन इकाई तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन


प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में फायर सर्विस यूनिट फायर टेंडरों के साथ मौके पर पहुंची। वहां वतन भाटिया के पुराने खिड़की एवं दरवाजों के गोदाम में आग लगी हुई थी। 

अग्निशमन द्वितीय अधिकारी साहिबाबाद के निर्देशन में एमएफई से पंपिंग कर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। फायर टेंडरों का पानी खत्म होने पर पास के जल स्रोत से पानी भरकर घटनास्थल पर लाया गया। लगातार पंपिंग के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन


फायर सर्विस यूनिट ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पाया। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी साहिबाबाद ने अभियान का निर्देशन किया। पानी की कमी होने पर पास के स्रोत से पानी लाया गया। आग बुझाने के बाद फायर सर्विस यूनिट ने उपस्थित जनसमूह को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद इकाई वापस फायर स्टेशन लौट गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें