साहिबाबाद थानाक्षेत्र के मोहन नगर स्थित आनंद इंडस्ट्रियल औद्योगिक क्षेत्र की दो फैक्टरी में बुधवार सुबह आग लग गई। टेक्नी बर्ड्स कंपनी में प्रथम तल पर रखी लकड़ियों में आग लगी। वहीं एस ईएम इलेक्ट्रिकल की छत पर लगे टावर में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन टीमों ने आग पर आधा घंटे में काबू पाया। इस दौरान फैक्ट्रियों के श्रमिकों को बाहर सुरक्षित निकाला गया। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है। कूलिंग का कार्य चल रहा है। हादसे में कोई जनहानि नहीं है।