फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: औद्योगिक क्षेत्र के तीन गोदामों में लगी आग, भरभराकर गिरी इमारत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के गोदाम में शनिवार शाम भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण करते हुए आसपास के दो और गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची दमकल की 27 गाड़ियां और बड़ी संख्या में पहुंचे अग्निशमन की टीम ने देर रात हुई बारिश और राहतकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस की टीम आग के कारण का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के अनुसार शनिवार शाम साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र-चार स्थित एक इलेक्ट्रानिक्स गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए गाड़ियां भेज दी गईं, लेकिन आग की लपटों ने तब तक बराबर में स्थित जीपीवीडीएस फार्माडिस प्राइवेट लिमिटेड और एलईडी बनाने के गोदाम को भी अपने चपेट में ले लिया था। वैशाली और जनपद के अन्य स्टेशन से अग्निशमन की गाड़ियां बुलाकर आग बुझाने का काम शुरू किया। रात 9:00 बजे तक आग नहीं बुझने पर बुलंदशहर और नोएडा के अलावा मेरठ से भी गाड़ियां मंगाई गईं ।
दिल्ली में रहने वाले अमरजीत सिंह की साहिबाबाद में सनटेक विजन लिमिटेड के नाम से एलईडी, वाशिंग मशीन, होम थियटर का गोदाम है। दो मंजिला बिल्डिंग के भूतल पर गोदाम, पहली मंजिल पर सर्वर और अकाउंट का ऑफिस है, जबकि दूसरे तल पर दस करोड़ से ज्यादा कीमत का माल रखा था। शाम करीब 4 बजे फैक्टरी में पीछे से अचानक आग लग गयी। उसकी लपटें इतनी तेज थी कि बराबर की प्रधानमंत्री जनऔषधि दवाइयों को यूपी, एमपी व अन्य राज्यों में आपूर्ति देने वाली फैक्टरी के बाद बराबर की एलईडी फैक्टरी में भी पहुंच गई। आग की धधक से दो मंजिला सनटेक फैक्टरी भरभराकर नीचे गिर गई। इस बीच आग बुझा रहे अग्निशमन अफसर कुंवर सिंह घायल हो गए जबकि एसीपी भास्कर वर्मा और लिंक रोड थाना प्रभारी पुष्पराज सिंह बाल-बाल बचे। सभी लोग दौड़कर बाहर निकले और अपनी जान बचाई। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि बुलंदशहर, नोएडा, मेरठ से अग्निशमन को गाड़ियां मंगाई है। अभी तक जनपद के अलग अलग स्टेशन कुल 27 ज्यादा गाड़ियां मंगाई गई हैं।
विज्ञापन


आग लगते ही बाहर निकलकर कर्मचारियों ने बचाई जान
जांच में पता चला कि हादसे के दौरान कंपनियों के अंदर कुछ कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगते ही वह तुरंत भाग कर बाहर आ गए। किसी कर्मचारी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस कर्मियों ने आसपास के सभी कंपनियों में मौजूद कर्मचारियों को भी बाहर निकाल कर खाली करा दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें