इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में बिजली मीटर में लगी आग। स्रोत आरडब्ल्यूए
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित इंद्रप्रस्थ सोसायटी में रविवार सुबह 11 बजे एक अपार्टमेंट के मीटर पैनल में आग लग गई। इससे कई मीटर आग की चपेट में आ गए। लोग घरों से भागे और बाहर आकर खुद ही आग पर काबू पाया। दमकल विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही आग बुझा दी गई थी। लोगों ने बताया कि डी ब्लॉक स्थित एक अपार्टमेंट में आग लगी थी। भूतल की दीवार पर करीब 10 मीटर लगे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मीटरों के तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया और एक साथ कई तार जलने लगे। इसके कारण करीब तीन से चार घंटे तक बिजली की आपूर्ति ठप रही। सीएफओ सौरभ सिंह का कहना है कि आग की सूचना विभाग के पास आई थी, लेकिन दमकल को पहुंचने से पहले ही आग बुझ चुकी थी।