फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खोड़ा की पांच मंजिला इमारत के मीटर पैनल में आग लगी, बड़ा हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। नवनीत विहार स्थित पांच मंजिला अपार्टमेंट में बड़ा हादसा बच होते-होते बच गया। इमारत के मीटर पैनल में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और समय रहते काबू पा लिय गया। इमारत में मंगलवार सुबह करीब छह बजे बिजली मीटर पैनल से अचानक आग की लपटें उठ रही थीं। निवासी सलमान ने बताया कि आग लगने के बाद लोगों ने तत्काल ऊर्जा निगम को सूचना देकर बिजली बंद कराई और आसपास के लोगों ने पानी और अग्निशमन उपकरणों की मदद से बुझाया गया। वहीं, महिला व बच्चों को छत पर भेजकर सुरक्षित किया गया। समय रहते लोगों के एकजुट होने बड़ा हादसा बच गया। स्थानीय सभासद प्रिया गुप्ता ने इमारत के निर्माण और बिजली कनेक्शन को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि इमारत अवैध रूप से बनी है। इतने कनेक्शन एक साथ देने के बजाय उचित क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति की व्यवस्था की जानी चाहिए थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि विद्युत पैनल में आग लगी थी और दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही इसे बुझा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें