फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सर्जिकल बेल्ट बनाने की फैक्टरी में आग लगी, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के संगम विहार कॉलोनी स्थित सर्जिकल बेल्ट बनाने की फैक्टरी में रविवार शाम अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। यह फैक्टरी संजीव कुमार की बताई जा रही है। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि दमकल विभाग को सूचना मिली कि संगम विहार कॉलोनी में एक फैक्टरी में आग लग गई है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। वहां 150 वर्गमीटर में बने दो मंजिला इमारत के प्रथम तल पर आग लगी थी। आग की लपटें और धुआं ऊपरी मंजिल तक जा रहा था। टीम ने पानी के टैंकर से आग पर काबू पाना शुरू किया। साहिबाबाद स्टेशन से भी पानी के टैंकर बुलाए गए। समय रहते फैक्टरी से सभी लोग बाहर आ चुके थे। आग लगने की सूचना पर एसीपी भास्कर वर्मा और थाने की पुलिस भी वहां पहुंच गई। एसीपी ने बताया कि आग लगने के सही कारणों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें