फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खोड़ा में गैस एजेंसी के सामने कबाड़ गोदाम में लगी आग, नौ वाहन जले

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। प्रेम विहार में शनिवार तड़के करीब तीन बजे गैस एजेंसी के सामने कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना पर वैशाली, साहिबाबाद, घंटाघर कोतवाली, नोएडा से अग्निशमन की दस गाड़ियों के साथ दमकलकर्मी पहुंचे। खोड़ा पुलिस ने पास के घरों से लोगों को बाहर निकालकर सकुशल जगह पर भेजा। गोदाम के सामने ही गैस एजेंसी होने से अधिकारियों के पसीने छूट गए। अग्निशमन कर्मियों ने चारों तरफ से होज पाइप बिछाकर आग बुझाने का काम शुरू किया। गोदाम में खड़े नौ वाहन जल गए। सुबह आठ बजे तक अग्निशमनकर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल सिंह ने बताया कि प्रेम विहार में करीब डेढ़ बीघा जमीन पर कबाड़ गोदाम है। इसमें खोड़ा समेत अन्य जगहों का प्लास्टिक, पेपर और अन्य तरह का कबाड़ लाकर एकत्रित किया जाता है। आवासीय इलाके के बीच कबाड़ गोदाम से लोगों की जान का खतरा रहता है। तड़के 3:15 बजे कबाड़ गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। तुरंत तीन फायर टैंकर वैशाली और दो साहिबाबाद व दो घंटाघर कोतवाली से भेजे गए।
आग को देखते हुए 40 दमकलकर्मियों की टीम ने चारों तरफ से होज पाइप बिछाकर आग बुझाने का काम शुरू किया। उन्हें शक है कि गोदाम में रबड़, प्लस्टिक, गत्ता और ज्वलनशील सामान रखने से आग तेजी से फैलती गई। गोदाम में 8-9 वाहन भी खड़े थे जो आग में जल गए। इस दौरान धुएं से इलाके में लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। बुजुर्गों को परिवार के लाेगों ने परिचितों के घर या रिश्तेदारों के पास भेज दिया। वहीं, अग्निशमन टीम टिनशेड के नीच धधक रही आग को बुझाने में जुटी रही। सुबह चार बजे तक आग पर काबू नहीं पाया तो पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने जेसीबी मशीन मंगाकर कबाड़ को एक तरफ हटाना शुरू किया। इससे दूसरी टीम आग को पानी से बुझाने में जुट गई।
विज्ञापन

गोदाम के सामने गैस एजेंसी देखकर छूटे पसीने :
कबाड़ गोदाम के सामने गैस एजेंसी का गोदाम है। स्थानीय निवासी रविंद्र ने बताया कि एजेंसी में हमेशा 50 से ज्यादा सिलिंडर रहते हैं। आग लगने के बाद उसकी लपटें गोदाम तक पहुंचने ही वाली थीं लेकिन अग्निशमन कर्मियों ने दो गाड़ियों लगाकर पानी से उसे काबू करना शुरू कर दिया। इस दौरान गोदाम में छोटे-छोटे धमाके भी हुए। लाेगों का कहना था कि पेंट के डिब्बे, कीटनाशक दवाई की बोतल और ज्वलनशील सामानों के पैकेट फूटने से धमाके हो रहे थे। गोदाम के बाहर बनी तीन दुकानों का सामान भी जल गया। गनीमत रही कि गोदाम में रोजाना रहने वाले तीन-चार लोगों ने आग लगते ही भागकर अपनी जान बचा ली।


मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल का कहना है कि टीम ने करीब आठ घंटे में आग पर काबू पा लिया। इस दौरान दमकलकर्मियों की जान खतरे में रही। गोदाम में टिनशेड आग की तपिश से टूट कर गिर रही थी। आग लगने के बाद गोदाम और जमीन मालिक सामने नहीं आए हैं। यह गोदाम अवैध तरीके से बना था। इसकी रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें