फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कबाड़ के गोदाम में लगी आग, आठ फायर टेंडरों की मदद से पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र के हिंडन विहार में रविवार रात कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। यहां वाहनों के पार्ट्स समेत कई गाड़ियां खड़ी थीं। जिनमें से एक कार जल गई। सूचना पर आठ फायर टेंडरों की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि आग नफीस के गोदाम में लगी थी, जहां काफी संख्या में पुराने बंपर व प्लास्टिक का अन्य सामान रखा था। यहां पर कुछ कारें भी खड़ी थीं। आग लगने के बाद वहां खड़ी कारों को आसपास के लोगों ने बाहर निकाला, जबकि एक कार आग की चपेट में आ गई। हादसे में गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें