फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्लास्टिक और थर्माेकोल के गोदाम में लगी आग, तीन बिल्डिंगों को कराया खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की राजीव कालोनी में बृहस्पतिवार देर रात प्लॉस्टिक, थर्मोकोल और जूतों का शोल बनाने के गोदामों में आग लग गई। तेज लपटें उठने पर चारों तरफ धुआं फैल गया। बराबर की तीन बिल्डिंगों के फ्लैटों में धुआं भरने से सो रहे कई परिवारों का दम घुटने लगा। सूचना पर दौड़ी पुलिस ने तुरंत फ्लैटों से लोगों को निकाल कर दूर भेजा। इसके बाद गोदाम के एक कमरे में सो रहे युवक को ताला खोल कर बाहर निकाला। अग्निशमन की आठ गाड़ियों की मदद से दमकल कर्मियों ने तीन घंटे में आग को बझाया।
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल सिंह ने बताया कि राजीव कॉलोनी में रहने वाले हाजी बादशाह ने एक प्लॉट में प्लास्टिक, थर्माकल, पॉलिथीन व अन्य तरह का कबाड़ गोदाम बनाया है। उनके बराबर में राजीव कालोनी निवासी बृजपाल पुत्र महीपाल का भी जूतो का शोल बनाने का गोदाम है। पौने तीन बजे कबाड़ गोदाम में अचानक आग लग गई। कालोनी के युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम को आग की सूचना दी। तुरंत शालीमार गार्डन थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पांडेय और डीएलएफ हल्का प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अग्निशमन विभाग को आग की सूचना दी। साहिबाबाद फायर स्टेशन से तत्काल दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन गेट बंद होने से शुरुआत में दिक्कत हुई। टीम ने कबाड़ गोदाम का गेट खोलकर आग बुझाना शुरू किया, लेकिन आग की लपटें बराबर की बिल्डिंगों में पहुंच रही थीं। पुलिस कर्मियों ने गेट खुलवाकर सोते लोगों को उठाकर बाहर निकलवाया।
कबाड़ गोदाम में लगी आग, कमरे में सो रहा युवक : पुलिस के मुताबिक, कबाड़ गोदाम में एक युवक प्लॉट की देखरेख के लिए होता है। वह खाना खाकर सो गया था। शालीमार गार्डन पुलिस ने गेट खोल कर उसे नींद से उठाया। फिर दमकल कर्मियों ने आग फैलते देखकर घंटाघर कोतवाली और वैशाली स्टेशन से भी छह गाड़ियां मंगाकर राहत कार्य तेज किया। साहिबाबाद फायर स्टेशन के ऑफिसर सत्येंद्र कुमार ने प्लास्टिक के बोरों को हटवाकर आग बराबर की फैक्टरी में फैलने से बचाया।
विज्ञापन


तीन घंटे चला आग बुझाने का कार्य : एफएसओ के मुताबिक, तीन घंटे में आठ गाड़ियों से आग बुझाकर बड़ी घटना को बचा लिया। इतना ही नहीं, गोदाम में बने कमरे में सो रहे युवक को भी जनहानि होन से बचा लिया। फिलहाल अग्निशमन विभाग गोदाम की वैधता की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें