फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: 10 मंजिला इमारत में भड़की आग, आठवीं और नौवीं मंजिल के फ्लैट आए चपेट में; दमकल की चार गाड़ियां मौजूद

Thu, 19 Nov 2026 02:12 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम

सार

जेकेजी हाइट्स की दस मंजिला इमारत में आग लग गई। आग आठवीं और नौवीं मंजिल के फ्लैटों तक फैल गई, जिसे बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि घटना के समय फ्लैटों में कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
10 मंजिला इमारत में भड़की आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वसुंधरा सेक्टर-18 स्थित जेकेजी हाइट्स की दस मंजिला इमारत में बुधवार को आठवीं और नौवीं मंजिल पर स्थित दो फ्लैटों में आग लग गई। आग लगने की सूचना से सोसायटी में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इमारत की आठवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट संख्या ए-801 में सौरभ पत्रा और नौवीं मंजिल पर फ्लैट संख्या 901 में पारुल कश्यप का आवास है। दोनों फ्लैटों में आग लगने की सूचना मिली।

गनीमत रही कि घटना के दौरान दोनों फ्लैटों में कोई भी मौजूद नहीं था। इस कारण किसी के आग की चपेट में आने की सूचना नहीं है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे रहे। आग लगने के कारणों और फ्लैटों में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें