इंदिरापुरम के वसुंधरा सेक्टर 9 स्थित झुग्गी-झोपड़ी में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। सूचना पर दमकल की टीम पहुंची और आग बुझाना शुरू किया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि मेरठ के शिराजुद्दीन व महराज, मध्यप्रदेश के मनीराम और हरदोई निवासी नरेश व राजेश की झुग्गियां जलकर राख हो गईं। सभी झुग्गियों में कपड़े प्रेस करने का काम करते थे। 3 फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। सीएफओ ने बताया कि आग हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।