फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद में हर सात घंटे में लग रही आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुमित शिशौदिया
विज्ञापन

वैशाली। इस बार आग लगने की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं। जिले में एक अप्रैल से 13 जून तक 73 दिन में ही 533 मामले आ चुके हैं। औसत देखें तो हर सात घंटे में कहीं न कहीं आग लग रही है। पिछले साल के मुकाबले ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। 2023 में इस अवधि में आग लगने की 317 घटनाएं दर्ज की गई थीं। आग लगने की 85 प्रतिशत घटनाएं शार्ट सर्किट से हो रही हैं। लापरवाही, धूम्रपान और गैस लीकेज के 15 प्रतिशत मामले ही सामने आए हैं। अग्निशमन विभाग के मुताबिक,आग लगने की घटनाओं में अभी तक आठ लोगों की जान चली गई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि अभी भी पुलिस के डायल-112 से सूचनाएं आती हैं लेकिन लोगों ने सीधे अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना देना भी शुरू कर दिया है। एक जनवरी से 13 जून 2024 तक आग की कुल 749 घटनाएं हो चुकी हैं। अग्निशमन विभाग ने 30 मई तक 50 लोगों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। साथ ही लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की बात भी कही है।
विज्ञापन

जिले में बनेंगे चार नए स्टेशन
सीएफओ का कहना है कि जिले में चार स्टेशन खुलने का प्रस्ताव पास हो चुका है। इनमें लोनी का रूपनगर औद्योगिक क्षेत्र, क्रॉसिंग रिपब्लिक, सिहानी गेट और बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं। सिहानी गेट अग्निशमन स्टेशन को 35 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इसमें चार गाड़ियां खड़ी हो जाएंगी जबकि मोदीनगर के स्टेशन को अपग्रेड किया जाएगा। लोनी रूपनगर औद्योगिक क्षेत्र व ट्रॉनिका सिटी के लिए चार-चार हजार वर्गमीटर जमीन चिन्हित हो चुकी है।
विज्ञापन

आग लगने की घटनाएं

12 जून: लोनी के बेहटा हाजीपुर में दो मंजिला मकान में आग लगने से पांच लोगों की मौत

19 मई : दिल्ली मेरठ एक्सव्रेसवे पर चलती गाड़ी में आग

18 मई : अरिहंत हार्माेनी सोसायटी में जनरेटर से लगी चार फ्लैट में आग

05 मई :महाराजपुर के पहाड़पुर कूलिंग प्लांट में लगी भीषण आग

22 अप्रैल - मोहननगर रेलवे पूल के नीचे झाड़ियों में लगी आग

18 अप्रैल :वसुंधरा में तीन मंजिला क्रिस्टल पैलेस होटल में लगी भीषण, युवक-युवती को बचाया

14 अप्रैल : इंद्रप्रस्थ योजना के फ्लैट में आग लगने से बुजुर्ग महिला की झुलसकर मौत

06 अप्रैल : तुलसीनिकेतन के जूतों के गोदाम में लगी भीषण आग

04 अप्रैल : बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में क्रॉकरी गोदाम में लगी आग

03 अप्रैल : लिंकरोड थाना क्षेत्र के कार शोरूम में लगी आग

01 अप्रैल :टीलामोड़ के राजपुर गांव में खेतों में दो झोपड़यां जलीं
01 अप्रैल :ट्रोनिका सिटी क्षेत्र की कंपनी में लगी भयंकर आग

आपात स्थिति के लिए यहां करें सम्पर्क :
फायर स्टेशन कोतवाली -0120-2850148, 9454418755

वैशाली फायर स्टेशन- 0120- 2770686, 2777102

साहिबाबाद फायर स्टेशन - 0120 -2636811, 9454418757
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें