बालाजी टैक्सटाइल फैक्ट्री में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के जलालाबाद गांव में बालाजी टैक्सटाइल फैक्ट्री में आग लग गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फैक्ट्री में प्लास्टिक के कट्टे बनाने का काम होता है। आग सुबह साढे आठ बजे लगी है।