फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: लोनी की एक पेपर ट्यूब फैक्टरी में लगी आग, चार फायर टेंडर से पांच घंटे में बुझी

Fri, 18 Sep 2026 12:34 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी

सार

ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया में पेपर ट्यूब इंडस्ट्रीज में शुक्रवार सुबह आग लग गई। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन
पेपर ट्यूब फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर डी-1 फेस-2 स्थित पेपर ट्यूब फैक्टरी में शुक्रवार सुबह आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर लोनी फायर स्टेशन से तीन फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह 6:23 बजे प्लॉट नंबर सी-58 स्थित एसके पेपर ट्यूब इंडस्ट्रीज में आग लगने की सूचना मिली थी। फैक्टरी करीब 1500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनी है। सूचना मिलते ही ट्रॉनिका सिटी फायर स्टेशन से तीन फायर टेंडर मौके के लिए रवाना किए गए। मौके पर फैक्टरी के अंदर से काफी धुआं निकल रहा था और कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। फायर कर्मियों ने बीए सेट पहनकर अंदर प्रवेश किया और आग की स्थिति का जायजा लिया।

सके बाद अलग-अलग दिशाओं से पानी की बौछार कर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। सुबह सात बजे तक आग को नियंत्रित कर लिया गया, लेकिन चारदीवारी से बने एक कमरे में रखे पेपर रोल अंदर ही अंदर सुलग रहे थे।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस की मदद से जेसीबी बुलाकर कमरे की एक दीवार तोड़ी गई। पेपर रोल को बाहर निकालकर पानी डालकर आग पूरी तरह बुझाई गई। अतिरिक्त पानी के लिए कोतवाली फायर स्टेशन से एक वाटर बाउजर भी बुलाया गया। कुल चार फायर टेंडर की मदद से सुबह करीब 11 बजे आग पूरी तरह बुझाई गई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें