फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अवैध खनन कर रहे तीन अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। प्रशासन की टीम में पचायरा गांव में रविवार को अवैध खनन होते हुए पकड़ा। टीम को देखते ही खनन स्थान पर मौजूद जेसीबी का चालक और उसका मालिक व बालू से भरी गाड़ी का चालक मौके से भाग गए। खनन अधिकारी सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि संयुक्त टीम रविवार को पचायरा गांव पहुंची थी। खनन पट्टा की पैमाईश करने जब टीम पहुंची तब यमुना किनारे खसरा नंबर-135 रकबा 1.9080 खनन पट्टा अवैध खनन होता मिला। जांच में 900 घन मीटर में अवैध बालू खनन पाया गया। उन्होंने बताया कि पुस्ता से अवैध बालू खनन क्षेत्र तक वैकल्पिक मार्ग भी मिला है। लेखपाल विपिन तोमर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एसीपी लोनी सिदार्थ गौतम ने बताया कि अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें