लोनी। बंथला चिरोड़ी मार्ग स्थित प्लॉट को दो बार बेचने के आरोप में लोनी थाने में दिल्ली के दल्लूपुरा स्थित वसुंधरा एन्कलेव निवासी बिल्डर मुकेश कुमार के खिलाफ 29 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई। मामला हरियाणा के सोनीपत स्थित करवेड़ी गांव निवासी अनिल कुमार की तहरीर पर दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में अनिल कुमार ने बताया कि करीब दो साल पहले उन्होंने बिल्डर से चिरोड़ी बंथला मार्ग पर प्लॉट खरीदा था। सौदा करीब 28 लाख रुपये में तय हुआ था। प्लॉट खरीदने के बाद रजिस्टरी भी करा ली गई। कुछ दिन पहले वह प्लॉट में निर्माण कार्य कराने के दौरान उन्हें पता चला कि प्रॉपर्टी डीलर ने प्लॉट की रजिस्टरी लोनी थानाक्षेत्र के सिरौली गांव निवासी योगेंद्र को भी कर रखी है। तब उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-