फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन को मना करने वाले 89 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ सुधीर कुमार रूंगटा ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रकोप को बढऩे से रोकने के लिए २५ मार्च के बाद विदेश व अन्य राज्यों और विभिन्न जनपदों से ग्रामीण क्षेत्र में आने वाले व्यक्तियों को ग्राम पंचायतों में स्थापित संस्थागत क्वारंटीन के अंतर्गत प्राइमरी, अपर प्राइमरी विद्यालयों, पंचायत भवन और सामुदायिक भवनों में क्वारंटीन  किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके सापेक्ष बाहर से आए कुल २४५२ व्यक्तियों क्वारंटीन किए गए हैं। जिन व्यक्तियों द्वारा विगत मंगलवार को क्वारंटीन होने से मना किया गया। ऐसे कुल ८९ व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित थानों में प्राथमिक सूचना दर्ज कराई गई है। भविष्य में बाहर से आए किसी भी व्यक्ति द्वारा यदि क्वारंटीन  होने से मना किया जाता है तो संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें