फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कैब चालक से पिस्टल लगाकर फिल्मी अंदाज में लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। कैब चालक अमर सिंह निवासी गढ़ी, डीएलएफ भोपुरा से मंगलवार तड़के अभयखंड स्थित तक्षशिला अपार्टमेंट के पास पिस्टल लगाकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में लूट की। कार के आगे बाइक गिराई और फिर दो बदमाश कार में बैठकर इंदिरापुरम में घुमाते रहे। घर में किसी सदस्य की तबियत खराब बताकर मैनेजर से सात हजार रुपये एटीएम में डलवाए। शक्तिखंड में एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले और तक्षशिला अपार्टमेंट के पास छोड़ा। रुपयों के अलावा कार का जीपीएस व संस्थान का मोबाइल भी ले गए। कैब चालक ने इंदिरापुरम थाना पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

अमर सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े चार बजे इंदिरापुरम से स्टाफ को लेने के लिए कार से निकले थे। अभयखंड में तक्षशिला अपार्टमेंट के पास कार के सामने स्किट करते हुए बाइक आकर गिर गई। बाइक पर तीन युवक थे। बाइक पर बैठे दो युवक उठे और कार के आगे वाले दोनों गेट पर आकर खड़े हो गए। कार का शीशा नीचे करने पर एक युवक ने पिस्टल तानी और चालक को कार से नीचे उतार लिया। फिर दोनों ने डरा धमका कर दोनों सीट के बीच में बैठा लिया।
सुपरवाइजर का फोन आने पर दबाया मुंह
साइड की सीट पर बैठे बदमाश ने जेब में रखे 480 रुपये निकाल लिए। एटीएम में रुपये होने के बारे में पूछा। 3200 रुपये होने पर किसी से पैसे मंगाने के लिए बोला। इसी बीच सुपरवाइजर का फोन आया तो चालक ने मुश्किल में होने की बात कहकर स्टाफ को पिक करने से इन्कार किया तो बदमाश ने मुंह दबा दिया। फिर परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब होने और 20 हजार रुपये मांगने की बात बोलने के लिए कहा तो सुपरवाइजर ने मैनेजर से पैसे मांगने के लिए बोला। चालक ने तत्काल मदद के नाम पर मैनेजर से फोन कर सात हजार रुपये डलवा लिए। दोनों में से एक बदमाश ने शक्तिखंड में एटीएम बूथ से 10 हजार रुपये निकाल लिए। उसके बाद तक्षशिला के पास छोड दिया।
विज्ञापन

मेरठ ले चलो, रास्ते में डाल देंगे
एटीएम से रुपये निकालने के बाद कार में बैठे दोनों में एक बदमाश ने कहा कि चालक का अब क्या करें। कार चला रहे दूसरे बदमाश ने कहा कि मेरठ ले चलते हैं और रास्ते में डाल देंगे। हालांकि दोनों बदमाश चालक को तक्षशिला अपार्टमेंट के पास ही छोड़ा और दोनों कार से उतरकर बाइक पर तीसरे बदमाश के साथ चले गए।उसके बाद चालक कार से ही कौशांबी में रहने वाले अपने मैनेजर के पाए गए और आपबीती सुनाई। फिर मैनेजर और चालक नोएडा सेक्टर 85 स्थित अपने कार्यालय गए। उसके बाद इंदिरापुरम थाने जाकर लूट की तहरीर दी। तीनों बदमाशों की उम्र करीब 25-26 साल थी। दो बदमाशों ने हेलमेट पहने हुआ था जबकि एटीएम से रुपये निकलाने वाले बदमाश ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
35 मिनट इंदिरापुरम में कार से घूमते रहे बदमाश
चालक अमर सिंह ने बताया कि बदमाश 4 बजकर 40 मिनट पर कार में बैठे थे और सवा पांच बजे कार से उतरकर गए थे। इस बीच दोनों बदमाश चालक को डराते धमकाते हुए इंदिरापुरम में ही घुमाते रहे। कई चेकपोस्ट भी पड़े लेकिन पुलिस नहीं होने के कारण कोई मदद नहीं मिल पाई। इससे पुलिस गश्त की भी पोल खुली रही। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि चालक से तहरीर लेकर जांच कराई जा रही है। बदमाशों की तलाश में टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें