फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चुनाव अधिकारी के नाम पर अवैध वसूली करने का रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव कराने के लिए चुनाव अधिकारी के नाम पर अवैध वसूली करने के आरोपी एओए सचिव वेंकटेश और उनके सहयोगी महेश शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा नंदग्राम थाने में दर्ज किया गया है। सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गर्ग ने जिलाधिकारी और डिप्टी रजिस्ट्रार से शिकायत की थी। चुनाव अधिकारी के नाम पर करीब ढाई लाख रुपये अवैध वसूली का आरोप लगाया था। मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक ने डीडीओ राम उदरेज से जांच कराई। जांच में सोसायटी के लोगों के बयान लिए गए। नामित चुनाव अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव के बयान दर्ज किए गए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि उन्होंने रुपये के लिए कोई पत्र जारी नहीं किया था। जांच में पाया गया कि चुनाव के लिए वसूली का पत्र कूटरचित था। रिपोर्ट आने के बाद सोसायटी में चुनाव कराए गए, जिसमें वेंकटेश दोबारा से सचिव चुने गए। शिकायतकर्ता राहुल गर्ग ने बताया कि मामले में नंदग्राम थाने में वेंकटेश और महेश शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 419 और 420 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें