फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सरेराह शराब पीने से मना करने पर दरोगा से अभद्रता, शांति भंग में काटा चालान

Mon, 20 Mar 2023 12:47 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। बताया गया कि शनिवार रात पुलिस गश्त कर रही थी। इसी बीच हापुड़ रोड पर दो युवक सड़क पर खड़े होकर शराब पी रहे थे। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मोदीनगर में हापुड़ रोड पर सरेराह शराब पीने से टोकने पर युवकों ने उपनिरीक्षक से अभद्रता कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। बताया गया कि शनिवार रात पुलिस गश्त कर रही थी। इसी बीच हापुड़ रोड पर दो युवक सड़क पर खड़े होकर शराब पी रहे थे। 

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उपनिरीक्षक ने युवकों को शराब पीने से मना किया। इस बात को लेकर आरोपी युवक उपनिरीक्षक से उलझ गए। जानकारी के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों आरोपियों को थाने लाकर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस उपनिरीक्षक से अभद्रता की बात से इन्कार कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक सड़क पर उलझ रहे थे, जिन पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें