फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी।
विज्ञापन

मामूली विवाद के बाद राशिद अली गेट में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में महिला समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आशु व महताब निवासी अपर कोट लोनी के बीच काफी समय से राशिद गेट के पास प्लाट की दावेदारी को को लेकर विवाद चला आ रहा है। आशु व उसकी पत्नी हसीना शुक्रवार दोपहर प्लाट पर पहुंचे वहां महताब व मम्मनदीन पहले से मौजूद थे। जहां चारों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों ओर से लाठी डंडे चले। आस पास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चोटिलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि क्षेत्र में आपसी सौहार्द बिगाड़ने और शांति भंग करने पर महिला समेत चार लोगों के खिलाफ 22 अगस्त को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें