फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अदालत के अंदर दो अधिवक्ताओं में हुई जमकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अदालत के अंदर दो अधिवक्ताओं में जमकर मारपीट हुई। अधिवक्ताओं के मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अदालत के अंदर मारपीट की घटना को अमर्यादित बताया है। एक अधिवक्ता ने कहा कि कोर्ट के अंदर मारपीट होने की घटना गंभीर और दुखद घटना है। ऐसे में दोनों अधिवक्ताओं का पंजीकरण निरस्त कर दिया जाना चाहिए। वहीं बार अध्यक्ष राकेश त्यागी कैली का कहना है कि प्रकरण सुनने में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी और कोशिश की जाएगी कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति अदालत के अंदर नहीं होने पाए। शुक्रवार को अदालत में कामकाज चल रहा था। इसी दौरान दो अधिवक्ताओं में एक फाइल को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर एक दूसरे पर लात घूंसे चलाते हुए भिड़ गए। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि घटना के दौरान मौजूद पुलिसकर्मी भी मूक दर्शक बने खड़े हैं, जबकि अन्य अधिवक्ता मारपीट बंद कराने का प्रयास कर रहे है। पूरी घटना अदालत में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकार्ड हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें