फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तेज निकली महिला दोस्त': गाजियाबाद में छात्र को कैफे में ले गई, 38 हजार का थमाया बिल; फिर हो गया कांड...

Wed, 27 Nov 2024 12:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला मित्र अपने छात्र दोस्त को कैफे में ले गई। जिसके बाद कैफे मालिक ने 38 हजार का बिल थमा दिया। इतना ही नहीं फिर उसकी पिटाई भी हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोबाइल एप के जरिए महिला दोस्त बनाकर उसे उसी के पसंदीदा रेस्तरां में कॉफी पिलाना छात्र को महंगा पड़ गया। कैफे संचालक ने 38 हजार रुपए का बिल थमा दिया। भुगतान में असमर्थता जताई तो कमरे में बंधक बनाकर पिटाई की। बंधक छात्र ने अपने दोस्तों को फोन कर पैसे मंगाए और रेस्तरां संचालक को भुगतान किया। नोएडा निवासी पीड़ित  छात्र आर्शलन जावेद ने महिला दोस्त शिवी और होटल संचालक राहुल के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें