फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डांडिया की धुन पर थिरके कदम

विज्ञापन
राजनगर स्थित रामलीला मैदान में हुए डांडिया नाईट कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर रामलीला मैदान में आयोजित डांडिया रास उत्सव में सैकड़ों लोग डांडिया की धुन पर जमकर थिरके। डांडिया नाइट में बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पहुंचे। कलाकारों ने विशेष गीत-संगीत की धुन पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगी रोशनी के बीच पारंपरिक वेशभूषा में युवक-युवतियां और महिलाएं पहुंचीं। ढोल की थाप और गीतों पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। ढोलिड़ा, नगाड़ा संग ढोल बाजे और गरबे की रात आई... जैसे गीतों पर लोगों ने घंटों डांडिया किया। कार्यक्रम में रामलीला समिति के मुख्य संरक्षक जितेंद्र यादव, अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता, दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष आरके शर्मा, पार्षद प्रवीण चौधरी, अनिल कुमार, रेखा अग्रवाल, सौरभ गर्ग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें