फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पिता ने सोती हुई तीन साल की मासूम से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंक रोड थानाक्षेत्र में पिता ने सोती हुई अपनी तीन साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म किया। पेट में दर्द होने के बाद मासूम ने रोते हुए मां को बताया। आरोप है कि बच्ची की मां ने पति से घटना के बारे में पूछा तो वह उसे धमकाने लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने परिवार के साथ लिंक रोड थाना क्षेत्र में रहता है और मजदूरी करता है। मंगलवार रात परिवार के लोग खाना खाकर सो गए थे। बुधवार तड़के पांच बजे बेटी अचानक बेड पर उठकर रोने लगी तो उसकी मां जाग गई। मासूम ने रोते हुए मां को पिता की गंदी हरकत के बारे में बताया तो वह पति पर भड़क गई। तुरंत आरोपी पति पर कार्रवाई कराने के लिए थाने पहुंच गई। महिला का आरोप है कि आरोपी पति बेटी से पूर्व में भी गंदी हरकत कर चुका है लेकिन वह समाज में बदनामी और दबाव की वजह से चुप रही। डीसीपी ट्रांस हिंडन विवेक यादव ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ और मेडिकल के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें