फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ससुर ने दामाद के पेट में चाकू मारकर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कनावनी में विवाद के बाद ससुर ने अपने दामाद के पेट में चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। घायल युवक आकाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आकाश के पिता की शिकायत पर ससुर दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आकाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थाना इंदिरापुरम के पुस्ता रोड पीपल वाली गली कनावनी में कृपाल सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा आकाश अपने घर पर था। आकाश के घर पर आकाश की सास ममता, ससुर दीपक आए। किसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद के चलते गाली-गलौज और मारपीट होने लगी। मारपीट का विरोध करने पर ससुर दीपक ने आकाश पर चाकू से वार कर दिया। आकाश के पेट में चाकू लगा है। चाकू लगने पर आकाश लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। परिजनों ने आकाश को अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने सोमवार को दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें