गाजियाबाद। खेतों में फेंसिंग यानी तारबंदी के लिए किसानों को 150 रुपये मीटर के हिसाब से अनुदान दिया जाएगा। यह अनुदान सब्जी, फूल, मसालों और बाग के लिए दिया जाएगा। इस संबंध में जिला उद्यान अधिकारी निधि सिंह ने बताया कि यह अनुदान फ्लोरीकल्चर से जुड़ी खेती-किसानी पर दिया जाएगा। किसानों को इसका लाभ एक हजार मीटर की बाड़बंदी तक मिल सकता है। गन्ने की खेती के लिए यह अनुदान तब दिया जाएगा, जब गन्ने के साथ दूसरी कोई खेती की जा रही हो, जैसे हल्दी, खीरा, ककड़ी आदि। निधि कहती हैं कि किसानों की फसल को जानवरों से बचाने के लिए यह पहल की गई है। इसके लिए किसानों को पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इस समय दो से तीन हजार हेक्टेयर में किसान फूल और सब्जी की खेती कर रहे हैं।