फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सरकार की नीतियों के खिलाफ किसानों ने निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
गोविंदपुरम में बाइक रैली निकालते लोग। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। सरकार के अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते के विरोध में भाकियू चढ़ूनी के बैनर तले किसानों ने बुधवार को बाइक रैली निकाली। किसानों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कोमल पंवार को सौंपा। एसडीएम ने मांग पत्र को प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। संगठन के महासचिव मनोज नागर के नेतृत्व में गोविंदपुरम मंडी के पास किसान एकत्र हुए। इसके बाद वह रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते से किसानों को नुकसान होगा। देश के किसानों की हालत पहले ही बेकार है। अमेरिकी उत्पाद भारत में आने पर उत्पादन की कीमत भी कम करनी पड़ेगी। ट्रेड डील से किसानों को और भी तमाम नुकसान है। इसके अलावा किसानों ने मुरादनगर में भी बाइक रैली निकाली। सरना चौक से शुरू होकर रैली मुरादनगर मेन बाजार में पहुंचकर संपन्न हुई। किसानों ने चेतावनी दी कि समझौता रद्द नहीं हुआ तो किसान सड़कों पर उतरेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, जान मोहम्मद, मुकेश त्यागी, फिरोज, मतलूब कुरैशी, अकरम राहुल, आलोक आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें