फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: किसानों ने यूपी गेट पर मनाया किसान क्रांति दिवस, हवन-पूजा के बाद बांटे लड्डू, पुलिस अलर्ट

Sun, 02 Oct 2022 11:26 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद यूपी गेट गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने किसान क्रांति दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने हवन-पूजन कर लड्डू बांटे और पैदल मार्च किया। किसानों के पैदल मार्च के दौरान यूपी गेट कुछ समय के लिए दिल्ली की ओर जाने वाला ट्रैफिक रूक गया। 
विज्ञापन
किसानों ने मनाया किसान क्रांति दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद यूपी गेट गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने किसान क्रांति दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने हवन-पूजन कर लड्डू बांटे और पैदल मार्च किया। किसानों के पैदल मार्च के दौरान यूपी गेट कुछ समय के लिए दिल्ली की ओर जाने वाला ट्रैफिक रूक गया। पुलिस अलर्ट मोड पर है।

विज्ञापन


किसानों ने दिल्ली की सीमा में जाने का प्रयास किया लेकिन दिल्ली सीमा में बने अंडरपास से होकर वे नारेबाजी करते हुए वापस यूपी गेट आ गए। पैदल मार्च के बाद किसान अंडरपास के नीचे आकर बैठ गए। 

किसानों ने बताया कि दो अक्तूबर को किसानों ने कृषि कानूनों के खिलाफ हरिद्वार से राजघाट के लिए किसान यात्रा निकाली थी। उस दौरान यात्रा को दिल्ली पुलिस द्वारा यूपी गेट पर ही रोक दिया गया था। जिसके बाद भाकियू ने यूपी गेट का नाम किसान क्रांति गेट कर दिया था। यूपी गेट पर 2018 की बरसी को मनाने के लिए किसान दो अक्टूबर को यूपी गेट पर आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें