मुरादनगर। खेत में काम कर रहे किसान दिग्विजय सिंह त्यागी निवासी खुर्मपुर गांव को घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर पर सतेंद्र उर्फ सत्ते, मनीष, भूपेंद्र निवासी सरना गांव व अमित उर्फ अंटी निवासी काकड़ा गांव के खिलाफ केस दर्ज किया है। महाजनान कॉलोनी निवासी दिग्विजय सिंह त्यागी ने बताया कि वह खेत पर काम कर थे। इसी बीच पुलिस की गाड़ी आई और खेत में चल रहा ट्रैक्टर रुकवा दिया। वहां सतेंद्र, मनीष, भूपेंद्र व अमित आए और पुलिस के सामने गाली गलौज कर मारपीट की और जेब से 15 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने बीचबचाव कराया। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।