फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, किसान की इलाज के दौरान मौत

Sat, 06 Apr 2024 05:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बलुंदशहर के स्याना में मधुमक्खियों के एक झुंड ने किसान पर हमला कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। 
विज्ञापन
मधुमक्खियों का हमला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेतों पर पशुओं का चारा लेने गए वृद्ध किसान पर शुक्रवार शाम मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया। परिजन घायल किसान को उपचार के लिए नगर स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


शुक्रवार की शाम गांव वैराफिरोजपुर निवासी 70 वर्षीय किसान ओंकार सिंह त्यागी पशुओं का चारा लेने खेतों पर गए थे। इसी दौरान चारा काटते समय मधुमक्खियों के झुंड ने किसान ओंकार सिंह त्यागी पर हमला कर दिया। 

मधुमक्खियों के हमले से ओंकार सिंह त्यागी गम्भीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायल किसान को उपचार के लिए नगर के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें