फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हैरो की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नवादा खुर्द निवासी 32 वर्षीय किसान रविंद्र सिंह की खेत की जोताई करने के दौरान हैरो की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। गांव नवादा खुर्द निवासी श्याम सिंह ने बताया कि वह होमगार्ड में कार्यरत हैं और वर्तमान में ब्रजघाट चौकी पर तैनात हैं। श्याम सिंह ने बताया कि उनके छोटे भाई रविंद्र सिंह गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते थे। जो शुक्रवार की शाम को ट्रैक्टर और हैरो लेकर गांव के जंगल में स्थित अपने खेतों की जोताई करने के लिए गए थे। श्याम सिंह ने बताया कि जोताई करने के दौरान अचानक रविंद्र ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठे, जो उससे नीचे खेत में जा गिरे। इस दौरान हैरो की चपेट में आने से रविंद्र की मौत हो गई। रविंद्र की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। श्याम सिंह ने बताया कि मृतक तीन बेटियों के पिता थे। जिनका बिना किसी कार्रवाई गमगीन माहौल में गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें