फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शादी में गया परिवार, घर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। गांव बिसोखर में शुक्रवार रात तीन मंजिला मकान में आग लग गई। राहगीर ने बंद घर में आग लपटें निकलते देख दमकल विभाग को आग की सूचना दी। घटना के वक्त परिवार मुजफ्फरनगर शादी समारोह में गया हुआ था। मनवीर दिल्ली एमसीडी में नौकरी करते हैं। बताया कि शुक्रवार को मनवीर का परिवार मुजफ्फरनगर शादी समारोह में गया हुआ था। मनवीर किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। कॉलोनीवासियों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे मकान की दूसरी मंजिल से आग की लपटें निकलने लगी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे अंकित ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से बंद मकान का ताला तोड़कर लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसएफओ अमित कुमार ने बताया कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग का कारण शाॅर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें