गाजियाबाद। विजयनगर सेक्टर नौ के रहने वाले हिमांशु सेंगर के मकान का ताला तोड़कर चोर दिनदहाड़े करीब 22 लाख की कीमत के गहने और 70 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। घटना चार मई की दोपहर करीब दो बजे की है। एक चोर घटना को अंजाम देकर आसानी से भाग गया। चोरों ने 26 मिनट तक घर खंगाला। उस समय हिमांशु परिवार के साथ हाथरस अपने पैतृक गांव गए। उनके पिता की मौत हो गई थी।
हिमांशु ने बताया कि दो मई को उनके पिता की मौत हो गई। उनके पार्थिव शरीर को लेकर परिवार के साथ हाथरस पैतृक गांव गए थे। चार मई को पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटे होने की जानकारी दी। पांच मई की सुबह वह गाजियाबाद लौटे तो उन्हें घर में सारा सामान बिखरा मिला और गहने व नकदी गायब मिली। देखने पर पता चला कि चोर 16 सोने की अंगूठी, आठ कुंडल, चार सोने की चूड़ी, छह सोने की चेन, दो सोने के गले के सेट, सात जोड़ी चांदी की पाजेब और 70 हजार की नकदी ले गया। एसीपी कोतवाली प्रियाश्री पाल ने बताया कि चोर की तलाश के लिए टीमें लगी हैं। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सीसीटीवी फुटेज में एक चोर आया नजर
हिमांशु ने बताया कि चोरी चार मई की दोपहर दो बजे हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोरी काले रंग की स्कूटी से आता नजर आया है। उसने स्कूटी घर के सामने खड़ी एक कार के आगे खड़ी कर दी। उसने काले रंग की टीशर्ट पहनी हुई थी और हेलमेट लगाया हुआ था। वह मुख्य दरवाजा का ताला तोड़ने के बजाय घर की दीवार फांदकर अंदर घुसा और अंदर वाले दरवाजा का ताला तोड़कर चोरी की। वह चार मई की दोपहर 1:55 बजे घर में जाता नजर आया है। इसके बाद 2:21 बजे बाहर आया है।
शामली सेंट फ्रांसिस स्कूल में आईसीएसई व आईएससी का रिजल्ट आने पर सेल्फी लेती टॉपर छात्राएं
शामली सेंट फ्रांसिस स्कूल में आईसीएसई व आईएससी का रिजल्ट आने पर सेल्फी लेती टॉपर छात्राएं
शामली सेंट फ्रांसिस स्कूल में आईसीएसई व आईएससी का रिजल्ट आने पर सेल्फी लेती टॉपर छात्राएं