फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नकली फेविक्विक बनाने के कारखाने में छापा, पैकिंग मशीन सील

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। नसबंदी कॉलोनी में नकली फेविक्विक बनाने के कारखाने में निजी कंपनी की टीम ने छापा मारा। टीम ने कारखाने से नकली फेविक्विक बनाने का मैटेरियल बरामद कर पैकिंग मशीन को सील कर दिया। टीम ने मौके से मैटेरियल का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। कंपनी के पदाधिकारी ने अंकुर विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

निजी कंपनी के सीनियर मैनेजर तौकीर ने बताया कि उन्हें कंपनी के नकली उत्पाद बेचने व बनाने वालों के खिलाफ पुलिस विभाग में शिकायत दर्ज कराने के लिए अधिकृत किया है। उन्हें सूचना मिली थी कि लोनी की नसबंदी कॉलोनी में एक मकान के अंदर नकली उत्पाद बनाए जा रहे हैं। उन्होंने टीम के साथ मौके का छापा मारा। इस आधार पर मकान में नकली फेविक्विक तैयार की जा रही थी। उन्होंने अंकुर विहार पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। मकान में 10300 पीस तैयार फेविक्विक नकली मिली। 5.5 किली खाली रेपर, 1.8 किलो डिब्बी केमिकल भरी हुई मिली। टीम ने दस पीस नमूना लेकर जांच को भेजा है। फिलहाल बरामद सामान, पैकिंग मशीन को सील कर दिया। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें