फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 311 एप पर हो रहे फर्जी निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। समस्याओं के समाधान के लिए बनी नगर निगम के 311 एप पर फर्जी निस्तारण से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों द्वारा किए जा रहे फर्जी निस्तारण पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

शालीमार गार्डन निवासी ने बताया कि शालीमार गार्डन 80 फुटा रोड स्थित विक्रम एंक्लेव के पास नाले के बगल में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिसकी शिकायत नगर निगम के 311 एप पर की थी। इस समस्या के समाधान के लिए सफाई इंस्पेक्टर नरेश कुमार की ड्यूटी तय कर दी गई। मगर तीन दिन बाद संबंधित अधिकारी द्वारा एप पर जवाब में रास्ता न होने के कारण सफाई कराया जाना संभव नहीं है लिखकर समस्या का निस्तारण दिखा दिया गया। जबकि यह गलत है। उन्होंने बताया कि आए दिन 311 एप पर लगातार फर्जी निस्तारण किया जा रहा है। इस पर रोक लगाई जाए, जिससे शिकायतकर्ता सहित अन्य लोगों के समस्या का समाधान सही मिल सकें। सफाई इंस्पेक्टर नरेश ने बताया कि बाउंड्री वाल है, जिसकी वजह से सफाई नहीं हो पाई। वहीं, दूसरी ओर वसुंधरा के शिखर एंक्लेव के लोगों ने भी सोसायटी के सामने अंधेरा पसरे रहने की शिकायत एप पर की थी। सोसायटी निवासी संदीप गुप्ता ने बताया कि इस एप पर विश्वास कर उन लोगों ने मुख्य मार्ग पर अंधेरा दूर करने के लिए स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की मांग की थी। उनका कहना है कि एप पर 13 मार्च 2024 को शिकायत की गई थी। शिकायत किए जाने के एक सप्ताह बाद भी इस मुख्य मार्ग पर अंधेरा छाया हुआ है और अभी तक किसी भी अधिकारी द्वारा इसका कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें