फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चार डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर 18 से लगेगा मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद के क्षेत्राधिकार में आने वाले डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर पासपोर्ट मेला आयोजित किया जाएगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने बताया कि यह विशेष अभियान विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशों पर चरणबद्ध रूप से संचालित किया जा रहा है। मेला मेरठ, बुलंदशहर, वृंदावन, नोएडा में शाम तीन बजे से लेकर पांच बजे तक लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 से 19 दिसंबर को मेरठ डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र में, 22 से 23 दिसंबर को बुलंदशहर, 22 से 23 दिसंबर को वृंदावन और 24 से 26 दिसंबर को नोएडा में यह मेला लगेगा। आवेदकों को पहले आओ–पहले पाओ के आधार पर टोकन प्रदान किए जाएंगे तथा उसी क्रम में लंबित फाइलों का निस्तारण किया जाएगा। सभी आवेदक दस्तावेजों की मूल प्रति और छायाप्रति के साथ उपस्थित रहना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें