फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फईम ने साली रुकसार को भेजी थी ऑडियो, पुलिस तलाश में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। क्षेत्र में गंगनहर पटरी में सोमवार रात को लावारिस खड़ी मिली कार के मामले में नया मोड़ सामने आया है। जानकारी मिली है कि फईमुद्दीन उर्फ फईम खान ने सोमवार रात को करीब पौने नौ बजे अपनी साली रुकसार को एक ऑडियो भेजी थी, जिसमें वह कर्जा होने और लोगों द्वारा किए जा रहे तकादे से परेशान होने की बात कह रहा है। रुकसार ने अपने भाई बिलाल को यह बात बताई। बिलाल ने यह जानकारी पुलिस को दी है। वहीं, फईम व उसके परिवार की गुमशुदगी गुलावटी थाने में उनके भाई फैयाज ने दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार फईम गुलावठी में रेलवे रोड के रहने वाले हैं। साले बिलाल ने बताया कि वह कमेटी का काम करते है। इसमें उन्हें काफी नुकसान हो गया। इस संबंध एक ऑडियो भी मिला है। फईम तीन दिन पहले अपने परिचित मईनुद्दीन से कार ले गए थे जो मसूरी गंगनगर पटरी पर लावारिस मिली। फईम अपनी पत्नी मोहसिना, बेटे फैजान और स्नेहा के साथ लापता हैं। एसीपी मसूरी नरेश कुमार का कहना है कि मामले में गुलावठी थाने में गुमशुदगी दर्ज है। पुलिस जांच कर रही है। मसूरी पुलिस ने लावारिस कार मिलने की सूचना गुलावठी पुलिस को दी है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें