आतंकी अब्दुल करीम टुंडा की आंख का हुआ ऑपरेशन
गाजियाबाद। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैय्यबा से जुड़ा आतंकी अब्दुल करीम टुंडा का बुधवार को एक आंख का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया। 40 से अधिक बम विस्फोटों में शामिल टुंडा की दोनों आंखों में मोतियाबिंद है। जिला जेल के चिकित्सक डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि टुंडा को दोनों आंखों में मोतियाबिंद की समस्या है और पेट में भी कुछ तकलीफ है। उसको शासन की अनुमति से एम्स ले जाया गया था। अब आंखों के ऑपरेशन के बाद पेट के ऑपरेशन के लिए एम्स ले जाया जाएगा। एमएमजी के सीएमएस डॉ. रविंद्र राणा ने बताया कि अभी एक आंख का ऑपरेशन हुआ है बृहस्पतिवार को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। बाद में दूसरी आंख का ऑपरेशन होगा।