फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 15 दिन बंद रहेगा सरकारी अस्पताल में आंख का ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। उमस भरी गर्मी और ओपीडी में इलाज के लिए आ रहे मरीजों में आई फ्लू के संक्रमण के कारण अभी सरकारी अस्पतालों में 15 दिन तक मोतियाबिंद का ऑपरेशन बंद रह सकता है। आई फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन बंद कर दिए थे। मोतियाबिंद का ऑपरेशन करने के बाद संक्रमण फैलने से आंखों की रोशनी जाने का खतरा था इसलिए मोतियाबिंद के ऑपरेशन बंद कर दिए गए थे। एक सप्ताह में 50 लोगों के ऑपरेशन टाल दिए गए हैं, जिन्हें 15 दिन का समय दिया जा रहा है। एमएमजी अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में प्रतिदिन 200 से 250 मरीज पहुंचकर आंखों की जांच कराने पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार मरीजों की आंखों में दर्द, लालिमा, खुजली और पानी आने की परेशानी हो रही है। सबसे अधिक परेशानी पसीना-पसीना होने पर आंख में जाने पर हो रही है। संक्रमण की स्थिति को देखते हुए आंखों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन बंद कर दिया गया था। मोतियाबिंद का ऑपरेशन करने से संक्रमण बढ़ सकता और आंखों की रोशनी जा सकती है इसलिए मरीजों को यह सलाह दी जा रही कि वे आई फ्लू का प्रकोप कम होने के बाद ही ऑपरेशन कराएं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि जो ऑपरेशन टाले नहीं जा सकते या जिसमें मोतिया पकने की संभावना रहती है, उनका ऑपरेशन किया जा रहा है। डॉ. नरेंद्र का कहना है कि ऑपरेशन करने में कोई परेशानी नहीं है, बल्कि ऑपरेशन के बाद मरीज आंखों की देखभाल नहीं कर पाएंगे। इस कारण से मरीजों को बाद में ऑपरेशन कराने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें